पुलिस पर हमला करने के आरोप में 3 गिरफ्तार!
सारण (बिहार): कानून को हाथ में लेने वालों के विरूद्ध सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
सारण पुलिस द्वारा कानून को हाथ में लेने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस पर हमला करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने के आरोप में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पर हमला करने के आरोप में परसा थाना कांड सं0-92/24, दिनांक- 18.03. 147/ 149/ 188/341/ 323/324/307 /353/332 /333/506/34 भा०द०वि० एवं 24, धारा 3/4 public property damage act दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तो के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. पवन कुमार उर्फ इन्दु भूष्ण कुमार, पिता-चंद्रमुकुट, साकिन- बेला, थाना-दरियापुर, जिला-सारण।
2. राजा राम साह, पिता-दरोगा साह, साकिन- खजौली, थाना- डेरनी, जिला- सारण।
3. पप्पू कुमार उर्फ गुड्डु कुमार, पिता-जितेन्द्र सिंह, साकिन-खजौली, थाना- डेरनी, जिला-सारण।
इस दौरान टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी पु०अ०नि० सुनिल कुमार थानाध्यक्ष परसा थाना, पु०अ०नि० जुली कुमारी एवं परसा थाना के अन्य कर्मी मौजूद थे।