2024 का छठ पूजा, अर्घ्य का क्या है समय!
छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से होती है। यह छठ पूजा का पहला दिन होता है, इस दिन नहाय खाय होता है। इस वर्ष नहाय-खाय 05 नवम्बर (मंगलवार) को है। इस दिन सूर्योदय सुबह 06:38 बजे और सूर्यास्त शाम को 05:31 बजे पर होगा।
लोहंडा और खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है। इस वर्ष लोहंडा और खरना 06 नवम्बर दिन बुधवार को है। इस दिन सूर्योदय सुबह 06:39 बजे पर होगा और सूर्यास्त शाम को 05:30 बजे पर होगा।
छठ पूजा का मुख्य दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होता है। इस दिन ही छठ पूजा होती है। इस दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है इस वर्ष छठ पूजा 07 नवम्बर गुरुवार को है। इस दिन सूर्यादय 06:39 बजे पर होगा और सूर्यास्त 05:30 बजे पर होगा।
छठ पूजा के लिए षष्ठी तिथि का प्रारम्भ 07 नवम्बर को 00:41 बजे से हो रहा है, जो 08 नवम्बर को 00:34 बजे तक है।
छठ पूजा का अन्तिम दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि होती है। इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। उसके बाद पारण कर व्रत को पूरा किया जाता है। इस वर्ष छठ पूजा का सूर्योदय अर्घ्य तथा पारण 08 नवम्बर शुक्रवार को होगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 06:39 बजे तथा सूर्यास्त शाम को 05:29 बजे होगा।