बिग ब्रेकिंग: मिन्टू कुमार सिंह उर्फ बमबम सिंह का असामयिक निधन! क्षेत्र में शोक की लहर!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखण्ड के फुलवरिया गांव निवासी समाजसेवी युवक मिन्टू कुमार सिंह उर्फ बमबम सिंह का गुरुवार को असामयिक निधन हो गया। इस दुखद खबर को फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर पड़ी।
बताया जाता है कि रात को खाना खाकर कमरे में सोते समय उनकी रहस्यमय मौत हो गई। खबर सुनते ही दरवाजे पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए है। वहीं समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना से पुलिस को अवगत करा दिया गया था।