पैक्स चुनाव: दावा आपत्ति फॉर्म की हो रही है जांच, शुक्रवार को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): दावा आपत्ति को लेकर जमा किए गए फॉर्म की हो रही है जांच। बताते चले कि सिसवन प्रखंड के विभिन्न पैक्स में पैक्स चुनाव होने हैं,जिसको लेकर मतदाता सूची में नाम सुधारने एवं जोड़ने को लेकर लोगों द्वारा दावा आपत्ति को लेकर फॉर्म जमा किए गए थे। इसको लेकर जांच की जा रही है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार द्वारा गुरुवार को शाम के 3:00 बजे के करीब जानकारी दी गई।
शुक्रवार को होगा पैक्स चुनाव का मतदाता सूची का प्रकाशन
वहीं हसनपुरा में शुक्रवार को होगा पैक्स चुनाव का मतदाता सूची का प्रकाशन। हसनपुरा प्रखंड के पैक्सो में होने वाले चुनाव की तैयारी में स्थानीय प्रशासन जुट गया है। जहां हसनपुरा में पैक्स का चुनाव किया जाना है। इसको लेकर शुक्रवार को सभी पैक्स से संबंधित प्रखंड कार्यालय पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड कर्मियों द्वारा गुरुवार को दिन के 4:00 के करीब जानकारी दी गई।