दो शराब तस्करों सहित एक पियक्कड़ गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सिसवन थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभ हाता गांव निवासी बनवारी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शनिवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
वहीं सिसवन थाना पुलिस ने शराब मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। सिसवन थाना पुलिस ने शराब मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एम एच नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले निजामपुर निवासी विकास कुमार चौधरी तथा रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव के रहने वाले अर्जुन कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो मोटरसाइकिल जप्त किया है साथ में 40 लीटर देसी महुआ शराब दी भी बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।