रसूलपुर में जेडीयू ने विधान सभा चुनाव की तैयारी की, की समीक्षा बैठक!
सारण (बिहार): पूर्व विधायक धूमल सिंह के आवास पर रसूलपुर में जेडीयू की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान 2025 में होने वाले विधान सभा चुनाव हेतु रणनीति बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने किया।
इस दौरान प्रमंडल प्रभारी रणविजय सिंह, जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, वरीय उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य महेश सिंह, जिला महासचिव मनोज सिंह, सह प्रखंड प्रभारी एकमा जिला सचिव सुनील सिंह और प्रदेश महासचिव सुंदर देव राम, जिला सचिव हसनैन अंसारी, प्रखंड प्रभारी लहलादपुर, विकास कुमार, रोहित कुमार, अमर सिंह, लड्डू महतो, विजय सिंह, महिला जिला अध्यक्ष कुसुम रानी (महिला प्रकोष्ठ), डॉ बीके सिंह (जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ), के साथ पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड कार्यकारिणी और जेडीयू के समर्पित कार्यकर्ता मौजूद थे।