जनता दरबार लगाकर हुआ जमीनी विवादों का निपटारा!
सिवान (बिहार): सिसवन अंचलाधिकारी ने किया भूमि विवाद का निपटारा।सिसवन थाना परिसर में शनिवार को 12 बजे के करीब भूमि से जुड़े 2मामले तथा चैनपुर थाना क्षेत्र के 2 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने किया। इस संबध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
रघुनाथपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार। वही रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित 7 मामलो पर सुनवाई की गई। वहीं शनिवार को दिन के 1:00 बजे के करीब तक जनता दरबार चला जिसमें 7 मामलों पर सुनवाई की गई ।इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।
हसनपुरा में 2 मामलों का हुआ निष्पादन!