राम जानकी मंदिर में लगे 5 हरिशंकरी पेड़!
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के फुलवरिया में लगाए गए विलक्षण पेड़। इस संबंध में बताया जाता है कि माँझी प्रखंड में फुलवरिया गांव में स्थित राम जानकी मंदिर के प्रांगण में प्रो०(डॉ०) विवेकानंद तिवारी के नेतृत्व में 5 हरिशंकरी पेड़ लगाए गए जो अति पूजनीय और दर्शनीय होता है। बताया जाता है कि इसमें बर, पीपल, पाकड़, आम एवं नीम का पेड़ प्रमुख रूप से लगाया जाता है। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमारी जीवन रक्षा में इन पेड़ों का बहुत बड़ा योगदान है।
इस दौरान रवीश कुमार तिवारी, प्राज्ञेश कुमार तिवारी, अमित साहनी, शत्रुघ्न साहनी, हरे राम साह, परमात्मा नन्द तिवारी, कन्हैया दास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।