धनतेरस को झाड़ू जरूर खरीदें! आखिर क्यों?
दिवाली के पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार में देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन सोना-चांदी और बर्तन खरीदना भी काफी शुभ माना गया है। कई लोग धनतेरस के दिन झाड़ू भी खरीदते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को नहीं मालूम है कि आखिर झाड़ू क्यों खरीदते हैं?
झाड़ू का धार्मिक महत्व
झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर घर लाने से धन-दौलत में बढ़ोतरी होती रहती है। घर में माता लक्ष्मी का वास बना रहता है। लिहाजा धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना गया है। इसकी विधिपूर्वक पूजा भी करें। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर लाने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा धनतेरस के दिन नया झाड़ू खरीदने से घर से गरीबी दूर होने लगती है। ऐसे में आपको पैसों की टेंशन भी कम हो जाएगी।
प्लास्टिक की झाड़ू कभी न खरीदें
झाड़ू खरीदते समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत रहती है। हमेशा फूल वाली और घनी झाड़ू खरीदना चाहिए कहा जाता है कि जितनी अधिक घनी झाड़ू होगी। उसका सकारात्मक प्रभाव उतना ही ज्यादा होगा। इसके अलावा, झाड़ू का सींक टूटा नहीं होना चाहिए। टूटी हुई झाड़ू को अशुभ माना जाता है। इससे गरीबी आ सकती है। वहीं धनतेरस के दिन कभी भी प्लास्टिक की झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। इसे सही नहीं माना गया है।
झाड़ू की करें पूजा
वहीं जब आप बाजार से झाड़ू खरीदकर लाएं तो इसे साफ और सुरक्षित जगह पर रखें। कभी भी गंदी जगह पर न रखें। गंदे स्थान पर झाड़ू रखने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। झाड़ू को ऐसी जगह रखें, जहां किसी की नजर न पड़े। अगर आप नियमों का पालन करते हैं तो गरीबी जल्द ही दूर हो जाएगी।