ई-रिक्शापलटने से चार लोग घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड में ई-रिक्शापलटने से चार लोग घायल। सिसवन थाना क्षेत्र के माँझी रधुनाथपुर मुख्य मार्ग पर पीसी वर्मा कालेज के पास शुक्रवार को एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वही स्थानीय लोगों के मदद से सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र रेफरल अस्पताल सिसवन में भर्ती कराया गया जहां, सभी घायलों का इलाज कराया गया।
जानकारी के अनुसार घायलो में घुरघाट गांव के मनीष पाण्डेय का पुत्र अविनाश कुमार, बाला प्रसाद की पत्नी प्रभावती देवी, गुलाब.हुसैन का पुत्र संजर अली, कपिलदेव पाण्डेय का पुत्र नीतीश कुमार पांडेय शामिल है। बताया जाता है कि सभी लोग रधुनाथपुर जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।