अलग अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल।
![]() |
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सुवहीं गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी राकेश यादव की पत्नी माया देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
बाइक से गिरकर महिला घायल
सिसवन थाना क्षेत्र के सिवान सिसवन मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर चांदपुर की एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी विजय पांडेय की पत्नी ज्ञान्ती देवी है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।