दिनदहाड़े युवती पर अपराधियों ने चलाई गोली! सीसीटीवी कैमरे में हुआ रिकॉर्ड!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार में दिनदहाड़े एक युवती पर अपराधियों ने चलाई गोली, घटना के अनुसंधान में जुटी सहायक थाना पुलिस!
घटना के बारे में पीड़िता ने बताया कि उनका घर सहायक थाना क्षेत्र के बुद्धू चौक मोहल्ला है। शनिवार को वह अपनी एक सहेली के साथ किसी काम से बाजार जा रही थी। इसी दौरान काफी तेज आवाज हुई। बाद में पता चला कि उनके ही ऊपर अपराधियों ने गोली चलाई। बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के पीछे की वजह के बारे में युवती ने बताया कि एक महीने से एक युवक लगातार उन्हें परेशान कर रहा है। जिसे वह जानती है। उसी युवक ने उनके ऊपर गोली चलाई थी। इस घटना में युवती बाल बाल बच गई।
घटना के बाद युवती के द्वारा सहायक थाना में मामला दर्ज कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जहां उन्होंने देखा की गोली दीवार में जाकर लगी है। इसी दौरान पुलिस के द्वारा गोली का खोखा ढूंढने के लिए आसपास खोजबीन शुरू किया गया। वहीं यह घटना आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया है। जिसमें एक बाइक पर दो युवक सवार है और उनके द्वारा युवती के ऊपर गोली चलाई गई।