अलग अलग घटनाओं में 5 घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन गाय से बचने के चक्कर में गिरकर युवक घायल सिसवन। थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी चारमुहनी के पास एक गाय के अचानक सामने आ जाने से एक युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी मनोज कुमार दुबे का पुत्र मोहित दुबे है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
वही सिसवन आपसी विवाद में मारपीट चार लोग घायल सिसवन। थाना क्षेत्र के भागर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी रमाशंकर साह का पुत्र उत्तीम कुमार साह, इसकी पत्नी चंदा देवी, रमाशंकर साह का पुत्र ब्रजेश कुमार साह व उसकी पत्नी पिंकी देवी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।