लूट कांड के दो आरोपी गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): जिले के जामो बाजार थाना पुलिस ने लूट कांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। बताते चले कि जामों बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जामो बाजार थाना में दर्ज कांड संख्या 227 / 24 के घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट की गई मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।