दिन दहाड़े पल्सर सवार अज्ञात अपराधियों ने चलाई गोलियां! बाल बाल बचा हार्डवेयर व्यवसायी!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले के माँझी एकमा मुख्य मार्ग पर हँसराजपुर में एक हार्डवेयर दुकान पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ चलाई गोली, जिसमें शिवांगी ट्रेडर्स के संचालक शम्भू सिंह बाल बाल बचे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट में गई है।
घटना के संबंध में शम्भू सिंह ने बताया कि पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी आए थे। एक ने अपना मुंह ढक रखा था तो दूसरा मास्क लगाया था। दुकान पर आ कर पहले तो दोनो ने पानी टंकी का दम पूछा। इस पर वे फोन पर दाम पूछने लगे, तभी पीछे से एक ने गोली चला दी। फिर वे दुकान में छिप गए। उसके बाद अपराधियो ने दो बार और गोलियां चलाई, लेकिन मिस कर गया। उसके बाद दोनो भाग गए। वही मामले की जानकारी मिलते ही एकमा थाना पुलिस पहुंच कर जांच जुट में गई है।