सिवान: थानों और प्रखंड मुख्यालयों पर शान से लहराया तिरंगा!
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया गया। इस मौके पर रघुनाथपुर प्रखंड प्रमुख सहित रघुनाथपुर प्रखंड के सभी अधिकारी मौजूद रहे। वहीं चैनपुर थाना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराया गया तिरंगा झंडा।
सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चैनपुर थाना अध्यक्ष द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। इस मौके पर थाना क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सिसवन प्रखंड मुख्यालय पर भी फहराया गया तिरंगा झंड़ा। सिसवन प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र शाह सहित प्रखंड के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
सिसवन प्रखंड के सिसवन थाना परिसर में गुरुवार को सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। इस मौके पर थाना क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।