पुलिस केंद्र में एसपी ने किया ध्वजारोहण!
एसपी ने पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित कर बेहतर कार्य हेतु की घोषणाएं!
सारण (बिहार) संवाददाता सत्येंद्र कुमार शर्मा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष द्वारा किया गया ध्वजारोहण। परेड का निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को किया गया संबोधित! स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ० कुमार आशीष पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पूर्वाहन 10:10 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात पूर्वाहन 10:50 बजे पुलिस केंद्र, सारण में ध्वजारोहण उपरांत परेड का निरीक्षण किया गया एवं परेड पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी/ कर्मी को संबोधित किया गया। इस अवसर पर पुलिस केंद्र, सारण में जिलाधिकारी सारण, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक यातायात पुलिस उपाधीक्षक साइबर, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) और अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित कर बेहतर कार्य हेतु घोषणाएं!
सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने संबोधन में जिले के पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित कर बेहतर कार्य करने के लिए 03 घोषणाएं की है:
घोषणाओं में पहला लोकसभा आमचुनाव 2024 में कार्यरत रहे जिले के सभी पुलिसकर्मियों को उनके अच्छे कार्य के लिए 01-01 सुसेवांक से पुरस्कृत किया जाएगा। ये उन सब की सेवा पुस्तिका में दर्ज किया जाएगा।
दूसरा परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को एसपी सारण द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
तीसरा सारण जिला पुलिस के सभी पुलिसकर्मियों/अधिकारियों को उनके जन्मदिन पर 02 दिनों का CL/CPL अवकाश स्वीकृत किया जाएगा ताकि साल का ये महत्वपूर्ण दिन वो अपने परिवार और बच्चों के साथ मना सके। ये अवकाश उनके सरकारी सेवा पुस्तिका में दर्ज जन्म तिथि पर ही दिया जाएगा। साथ ही, विशेष/विधि व्यवस्था की स्थितियों में ये लागू नहीं होगा। इसके लिए उन्हें 07 दिन पहले आवेदन देना होगा।
उपरोक्त सभी प्रयास पुलिसकर्मियों के मनोबल को बनाये रखने तथा सरकारी ड्यूटी के साथ सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों में बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से किये जा रहे हैं।