जमीनी विवाद जमकर चले लाठी डंडे! महिला पुरुष दर्जनों घायल!
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के छितौल गांव मे निजी जमीन पर अपने-अपने दावे को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी, डंडे से जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन से अधिक महिला, पुरुष घायल हुए हैं।
मारपीट में घायलो की पहचान छितौली गांव निवासी सौरु यादव, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव और उसकी पत्नि सुनिता देवी, देवांति देवी, अंजली कुमारी, सेवाती कुमारी सहित एक दर्जन लोग शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया है। वही चिकित्सकों ने सुरेंद्र यादव वीरेंद्र यादव व देवंती देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से पटना रेफर किया गया है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है।