शराब के नशे में अधेड़ ने मारी पुलिस जीप में टक्कर, घायल वृद्ध गिरफ्तार! बाइक दुर्घटना में युवक घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): शराब के नशे में एक अधेड़ ने बुधवार को सिसवन पुलिस के जीप में ही मारी टक्कर। वहीं शराबी नशे की हालत में घायल हो गया।
मामला सिसवन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जहां, सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर घुरघाट मठिया गांव के समीप शराब के नशे में एक अधेड़ ने पुलिस की जीप में धक्का मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। अधेड़ घायल की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के जमुनापुरा गांव निवासी रामनाथ शर्मा का पुत्र नागेंद्र शर्मा के रूप में की गई है। वही घटना के बाद पुलिस ने सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज करा कर मेडिकल जांच भी कराया जहां उसकी शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बाइक दुर्घटना में युवक हुआ घायल!
सिसवन थाना क्षेत्र के ही घुरघाट गांव का एक युवक बाइक की दुर्घटना में घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी धर्मनाथ साह का पुत्र अखिलेश कुमार साह है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।