महेंद्रनाथ धाम में हजारों लीटर दूध से हुआ भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के एतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम मेंहदार में प्रतिवर्ष की भांति श्रावण मास के कृष्ण पक्ष एकादशी बुधवार को शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ पर दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। दुग्धाभिषेक में उत्तर प्रदेश सहित अनेकों जगहों के यादव समुदाय के लोगो ने भाग लिया। इसके लिए वहां सुबह से ही श्रद्धालु लाइन में लग गए व हर-हर महादेव, बम-बम भोले के उद्घोष के बीच भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया।
इस संबंध में मंदिर के प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय उर्फ ललका बाबा ने बताया कि दोपहर तक श्रद्धालुओं ने 3000 लीटर से अधिक दूध से भोलेनाथ का दुधाभिषेक कर चुके हैं। श्रद्धालु धामू यादव ने बताया ने बताया कि वर्षो से एकादशी के दिन बाबा महेंद्रनाथ की अरघा दूध से भरने की परंपरा चली आ रही है। यादव समुदाय के लोग इस दिन बाबा भोलेनाथ पर दूध चढ़ा कर दुधाभिषेक करते हैं। दुधाभिषेक कार्यक्रम बृज किशोर यादव के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। इस दौरान प्रशासन के तरफ से विधि व्यवस्था को लेकर कृषि विभाग के दीपक यादव, बीसीओ रियाज अहमद, चैनपुर थाना अध्यक्ष श्रवण पाल सहित भारी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। मौके पर गौतम यादव, बुआ यादव, क्रांति यादव, हरिशंकर यादव, राजेश्वर यादव, ललन यादव, नीतीश यादव, विमल यादव, चंदेश्वर यादव आदि उपस्थित रहे।