खतरा: तेजी से बढ़ रहा है सरयू नदी का जलस्तर!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के विभिन्न जगहों पर हो रही बारिश से सिसवन प्रखंड से हो कर गुजरने वाली सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।पिछले 24 घण्टे में यंहा सरयू नदी का जल स्तर 90 सेमी बढ़ा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सोमवार की शाम पांच बजे गंगपुर सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर 54 मीटर 90 सेमी रिकार्ड किया गया। शनिवार की शाम नदी का जलस्तर 53 मीटर रिकार्ड किया गया था जबकि रविवार की शाम नदी का जलस्तर 54 मीटर तक पहुँच गया।यंहा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर कम है। पिछले 24 घंटे के दौरान नदी का जलस्तर 90 सेंटीमीटर बढ़ा है। इससे महादेव राय घाट पर कटाव तेज हो गया है। सीओ ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण विभाग को सूचना दे दी गई है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सोमवार की शाम 5:00 बजे दरौली में सरयू नदी का जलस्तर 59.64 मीटर रिकॉर्ड किया गया।