रघुनाथपुर के बीडीओ को दी गई विदाई!
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर प्रखंड परिसर स्थित पंचायत समिति सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार का विदाई की गई। प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य विदाई का कार्यक्रम हुआ। श्री सिंह ने बताया कि ट्रांसफर होकर रघुनाथपुर से जा रहे तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार का विदाई की गई। उक्त आशय की जानकारी रघुनाथपुर पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र चौरसिया ने दी।