सिवान: अलग अलग घटनाओं में 2 महिला समेत 2 पुरुष जख्मी!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव में बिजली करंट लगने से एक महिला अचेत हो गई। महिला बघौना निवासी जितेंद्र राम की पत्नी रिंकू देवी है। वह लाइट जलाने के लिए बोर्ड में पलग लगाने गई। इस दौरान उसे बिजली करंट लग गया। आनन फानन में उसे सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज कराया गया।
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर बाइक से गिर कर दो लोग घायल हो गए। घायलों में तिलोता गांव के विक्रम सिंह का पुत्र श्रीनिवास सिंह व महानगर गांव के सरल राम का पुत्र वीरेंद्र राम शामिल ह दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में जलने से एक महिला जख्मी हो गयी। जख्मी महिला ग्यासपुर निवासी प्रमोद सिंह की पत्नी रीना देवी है। वह खाना बना रही थी, तभी सब्जी उतरते समय उसके ऊपर जा गिरा, जिससे वह जख्मी हो गई। सिसवन रेफरल अस्पताल में उनका इलाज कराया गया।