डेरनी थाने में नव पदस्थापित प्रियंका कुमारी को दी गई विदाई!
दाउदपुर थाना परिसर में किया वृक्षारोपण!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: पदोन्नति कर डेरनी की थानाध्यक्ष बनाये जाने के बाद स्थानांतरित तेज तर्रार महिला पुलिस अधिकारी प्रियंका कुमारी का दाउदपुर थाना परिसर में एक सादा समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान डेरनी थाने में नव पदस्थापित प्रियंका कुमारी के द्वारा दाउदपुर थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया। साथ हीं दाउदपुर थानाध्यक्ष नवलेश समेत अन्य अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने भी एक-एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण की रक्षा करने का लोगों को संदेश दिया।
इस दौरान दाउदपुर थाने में टीम भावना के साथ एसआई के रूप में प्रियंका कुमारी के द्वारा किये गए योगदान व कार्यकलाप की पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों ने सराहना की। वहीं सबके प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रियंका कुमारी ने पहले की तरह हीं पब्लिक के साथ मिलकर क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने में अपना योगदान देने के लिए पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया। इस क्रम में पुलिस कर्मियों ने अंग- वस्त्र, गुलदस्ता समेत अन्य उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया।
मौके पर थानाध्यक्ष समेत एसआई शंकर प्रसाद, लाली प्रसाद, हरेंद्र राम, नीतीश कुमार, आशुतोष कुमार, अमन कुमारी, एएसआई मिथिलेश कुमार दास, योगेंद्र प्रसाद, सुनीत कुमार, संतोष कुमार, पीटीसी अशोक कीर्ति व अशोक रविदास के अलावें दशरथ मांझी, विकेश मांझी, मनोज सिंह, राजदेव मांझी, लालजी मांझी, लालमन राय, संतोष कुमार राय, राजेश मांझी समेत सभी पुलिस कर्मी व चौकीदार मौजूद थे।