सारण वन प्रमंडल के तत्वावधान में वन महोत्सव का शुभारंभ!
प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण!
सारण (बिहार): पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु सारण वन प्रमंडल के तत्वावधान में आज वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आज राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छपरा के परिसर में प्रमंडलीय आयुक्त श्री एम सरवनन , जिलाधिकारी श्री अमन समीर, नगर आयुक्त श्री सुमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने दर्जनों पेड़ लगाए। उक्त अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं।