सिसवन: बीइओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण!
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह ने प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों का किया औचक निरीक्षण।
इस दौरान सिसवन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महानगर सहित कई स्कूलों का सिसवन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह ने औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति तथा बच्चों के पठन-पाठन के विषय में शिक्षकों से जानकारी ली। वहीं उनके द्वारा शिक्षा में बेहतर सुधार को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पढ़ाए जाने वाले विषयों के बारे में भी बच्चों से जानकारी ली। इस दौरान वे बच्चो को पढ़ाते भी नजर आए।