ग्यासपुर पंचायत के उप मुखिया पर लगा अविश्वास प्रस्ताव!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर पंचायत के उप मुखिया मुकेश कुमार सिंह के खिलाफ 9 वार्ड सदस्यों ने शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव के लिए संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव शशि भूषण कुमार को लिखित सूचना दी है। प्रस्तावक आजाद अंसारी सहित नौ वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया पर अपने पद का दुरुपयोग करने, पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने तथा पंचायत के लोगों को गलत सूचना देकर भ्रमित करने का आरोप लगाया है। अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में वार्ड सदस्यों में किशुन देव साह,अशोक कुमार मांझी सहित अन्य सदस्यों का नाम शामिल हैं। ग्यासपुर पंचायत सचिव शशि भूषण कुमार ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र भेजकर मार्गदर्शन की मांग की गई है। वहीं अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बारे में पूछे जाने पर ग्यासपुर पंचायत के उप मुखिया मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की जानकारी मुझे नहीं है।