सर्प दंश और मारपीट में दो महिलाएं, एक पुरुष जख्मी!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन चैनपुर थाना अंतर्गत भदौर के मठिया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला रंजन भारती की पत्नी संध्या देवी के रूप में पहचान हुई हैं। घायल महिला का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया है।
वहीं रामपुर के गांव में भी जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान कादर मिया के पुत्र मुस्लिम अली के रूप में हुई है। इधर पीड़ित का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया है। घायल अली ने इसकी सूचना थाने को दी है।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के ही भगवानपुर गांव में एक सर्प के काटने से एक महिला जख्मी हो गई। तब परिजनों ने आनन फानन में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी प्राथमिक उपचार की गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान दीपक साह की पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है।
इधर सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम पर सावन के दूसरे सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की गई। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई थी।