मुखिया संघ ने तपती धूप और भीषण गर्मी से फसलों के नष्ट होने का उठाया मुद्दा, हुई मुआवजे की मांग!
सारण (बिहार): इस सावन माह में भी लगातार पर हो रही तपती धूप और भीषण गर्मी के कारण आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आग उगलती धूप और भीषण गर्मी के कारण हजारों एकड़ खेत में लगाए गए फासले बर्बाद हो गई है। किसान इस भीषण गर्मी के कारण अपनी फसलों को झुलसा रोग से नहीं बचा पा रहे हैं। हजारों एकड़ जमीन में लगे धान, मक्का और सब्जी के फसल नष्ट हो गए हैं। जिससे आमजन के साथ-साथ मवेशियों की भी हालत काफी नाजुक हो गई है। इस आपदा भरी मौसम ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। इन सभी मुद्दों से संबंधित एक आवेदन पत्र तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को सौप है तथा इस तपती धूप और भीषण गर्मी के कारण झुलसा रोग से नष्ट हुई किसानों के फसलों का आकलन कर उचित मुआवजा देने का आग्रह किया है। मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि किसान मजबूर हो गए और वह खेती करना छोड़ रहे हैं। इसके पूर्व किसानों को कोरोना महामारी का भी खामियाजा भुगतना पड़ा हैं। अब ऐसी भीषण गर्मी के कारण किसान भुखमरी के शिकार हो गए हैं तथा उनकी हालत काफी नाजुक हो गई है। इसलिए सरकार को किसानों की नष्ट हुई फसलों का आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा देने चाहिए। इस मांग से संबंधित प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी छपरा, जिला कृषि पदाधिकारी छपरा, अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा, एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तरैया को भी भेजी गई है।