शराब पीने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान की किसुनबारी गांव निवासी अंकु तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चैनपुर बाजार से शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैनपुर निवासी धर्मेंद्र शर्मा तथा राजेश चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।