युवक का पेड़ से लटका मिला शव!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: जिले के खुशहाल पुर गांव में 24 वर्षीय युवक का पेड़ से लटका मिला शव, घटना की जांच में जुटी प्राणपुर पुलिस!
घटना के बारे में मृतक धनंजय कुमार के परिजनों ने बताया कि गांव में रात एक लड़की की शादी थी। मृतक काम कर घर लौटा और शादी समारोह में चला गया, जहां से रात भर मृतक वापस घर नहीं लौटा। सभी को लगा कि वह शादी समारोह में होगा। बुधवार की सुबह उन्हें जानकारी मिली गांव से थोड़ी दूर आम के बगीचे में पेड़ से लटका युवक का शव था। परिजन के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई है।