मारपीट में मां बेटी सहित कई घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में मां बेटी घायल हो गई। घायलो में भागर निवासी मीना देवी व उसकी पुत्री अंशु कुमारी शामिल है। इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस का मामले की जानकारी दी गई है।
वहीं रामपुर गांव में मारपीट के दौरान मां बेटा घायल। सिसवन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना मां बेटा घायल हो गए। घायलों में रामपुर गाव निवासी बुद्धि देवी व पुत्र सुनील कुमार शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
रघुनाथपुर (सिवान): पिता ने पुलिस से गायब पुत्री बरामदगी को लेकर थाना में गुहार लगाई है। रघुनाथपुर बाजार के नन्हे कुमार पांडेय ने अपने खोई पुत्री को लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।