शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के छोटका महम्मदपुर गांव के रहने वाले अमित प्रशाद और उबिन्दर यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया।