अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को पीट कर किया अधमरा!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: अवैध संबंध का आरोप लगाकर शक्की पति ने महिला के साथ किया मारपीट। सदर अस्पताल में महिला का चल रहा है इलाज। हसनगंज थाना क्षेत्र के दिहार गंज गांव में एक शक्की पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मायके वालों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बारे में घायल निसरत खातून ने बताया कि रात 12 बजे पड़ोस के रहने वाला एक व्यक्ति उनके घर आकर आवाज दे रहा था। आवाज सुनकर वह दरवाजा खोली, जहां उस व्यक्ति ने महिला को कहा कि वह खैनी लेने के लिए आए हुए है। आधी रात को खैनी मांगने वाले शख्स को देखकर महिला काफी बिफर पड़ी और उन्हें वहां से भगा दिया। जब वह अपने कमरे में पहुंची तो उनके पति मो इमाम जो शराब के नशे में धुत थे और उन पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर मारपीट करना शुरू कर दिया। डंडा लेकर महिला को बुरी तरह से पीटा। इधर बीच बचाव करने पहुंचे महिला के ससुर को भी मो इमाम ने मारा। महिला को मार खाता देख उनके बच्चे भी डर के मारे घर छोड़कर इधर-उधर भाग गए। वहीं दूसरे दिन सुबह महिला के पड़ोस वालों के द्वारा उनके मायके वालों को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे और घायल महिला को पहले इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। वहीं मायके वालों के द्वारा महिला के पति के ऊपर मारपीट को लेकर मामला दर्ज कराया गया है।