शाम होते ही ताजपुर पेट्रोल पंप से कट्टे का भय दिखा कर हजारों रुपयों की लूट!

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: जिले के माँझी थाना क्षेत्र के ताजपुर स्थित बजरंग किसान सेवा केन्द्र (पेट्रोल पंप) के नोजल मैन को कट्टे का भय दिखाकर लगभग 45 हजार रुपए लूट लिए जाने की खबर है। घटना की पुष्टि माँझी के थानाध्यक्ष अमित कुमार राम ने भी की है। घटना शनिवार की शाम सात बजकर दस मिनट की बताई जा रही है। पैसों की लूट के बाद एक ही बाइक पर सवार तीनो अपराधी ताजपुर की तरफ भाग निकले। हालांकि लूट की सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी और छापेमारी कर रही है। लूट की घटना के शिकार पंप के संचालक अभिजीत सिंह बताये जा रहे हैं।