आपसी मारपीट में 9 महिलाएं सहित 10 लोग घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थान क्षेत्र के नगई गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में आठ महिला सहित 9 लोग घायल हो गए। घायलों में प्रमिला देवी, आरती कुमारी, मुन्नी कुमारी, निशु कुमारी, राजवंती कुमारी, संध्या कुमारी, जयराम महतो, संतुरबा देवी, देवमुनि कुमारी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
वहीं चैनपुर थाना क्षेत्र के बावनडीह गांव में आपसी विवाद तो हुए मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला बावनडीह गाँव निवासी सुनीता देवी है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।