अलग अलग घटनाओं में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए है। घायलों की पहचान गंगपुर सिसवन निवासी दिव्यांशु सिंह,।मुन्ना भगत व शिवजी भगत तथा सरौत में लक्ष्मी कुमारी व रितेश सिंह के रूप में हुई है।।सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया।
![]() |
वहीं सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में ही आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इसमें मारपीट की घटना में एक महिला भी घायल हो गई। घायल महिला की पहचान चैनपुर निवासी हेवन्ती देवी के रूप में हुई है जिसका इलाज रेफरल अस्पताल सिसवन में कराया गया।