भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: जिले के माँझी मध्य मंडल भाजपा के अध्यक्ष बब्लू शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर महाराजगंज लोकसभा भाजपा लाभार्थी संपर्क अभियान की महिला मोर्चा अध्यक्ष खुशबू ठाकुर को कर्पूरी विचार मंच सारण के द्वारा सम्मानित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा, महामंत्री निशांत राज सिंह, अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष नीलू शर्मा, कर्पूरी मंच सारण के संयोजक नागेंद्र ठाकुर, आईटी सेल के अंकित सिंह राणा व सदस्य गणों द्वारा मौके पर विभिन्न शक्ति केन्द्रों पर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 21 मई को गोरिया कोठी में होने वाली विशाल जनसभा के लिए आम लोगों को सादर आमंत्रित किया गया।