माता पिता की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है!: मनोज सिंह
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: दुनिया का हर रिश्ता दूजा है तथा माता पिता की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है और माता पिता एवम पूर्वजों का अपमान करने वाला समाज अथवा ब्यक्ति कभी महान नही बन सकता। यह बातें अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश संयोजक व पत्रकार मनोज कुमार सिंह नें शुक्रवार की रात माँझी के नटवर परशुराम गाँव में आयोजित संगीत कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन करने के पश्चात कहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज एक खतरनाक बदलाव के दौर से गुजर रहा है जिसे सलीके से सहेजकर संयुक्त परिवार की प्राचीन परिपाटी को एक बार फिर से स्थापित किये जाने की महती आवश्यकता है।
उक्त मौके पर गोपालगंज के सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक मनोज शर्मा ने सामाजिक कुरीतियों को इंगित करने वाली दर्जनों निर्गुण व पूर्वी गीत गाकर श्रोताओं का रात भर भरपूर मनोरंजन किया। इससे पहले मरहा पँचायत के पूर्व मुखिया सुखदेव यादव ने गायक कलाकारों व अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। समारोह में पूर्व मुखिया परमहंस प्रसाद, धर्मनाथ सिंह, शम्भू नाथ सिंह, रबीन्द्र सिंह, राजू सिंह, निरंजन सिंह तथा हरेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। समारोह का संचालन रणधीर सिंह ने किया।