लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न बूथों का सेक्टर पदाधिकारी ने किया भौतिक सत्यापन!
सिवान (बिहार): लोकसभा चुनाव को लेकर हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न बूथों का हुआ भौतिक सत्यापन। हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बने बूथों का सेक्टर पदाधिकारी द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में बूथों का भौतिक सत्यापन सेक्टर पदाधिकारी द्वारा किया गया।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर थाना परिसर में कल जनता दरबार का आयोजन अंचलाधिकारी का नेतृत्व में किया जाएगा। इस संबंध में अंचल कर्मचारी दी गई वहीं अंचल कर्मी द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों द्वारा जमीनी विवाह निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया है। इस आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को जनता दरबार में उपस्थित होने को लेकर नोटिस किया गया है।