जनसूराजी नेता विनोद माँझी ने चलाया सदस्यता अभियान! सैकड़ों लोगों को जोड़ा!
सारण (बिहार): बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल होते ही रहते हैं। इसी बीच बिहार के राजनीति में एक और इतिहास प्रशांत किशोर ने भी रचना शुरू किया है। अपने जन सुराज पदयात्रा के दौरान बिहार के राजनीति में खलबली तो मचा ही दिया है, वहीं जन सुराज के कार्यकर्ता भी नित्य प्रतिदिन अपने सक्रिय भागीदारी से लोगों के बीच विश्वास भी बनाते दिख रहे है। इसी बीच सारण जिले के जनसुराजी नेता विनोद माँझी ने आज शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मांझी प्रखंड के सोनबरसा, चकिया, और मारहा पंचायत में सदस्यता अभियान चलाकर सैकड़ो लोगों को जनसूराज से जोड़ा। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनसुरज के हर एक सदस्य सभी के साथ मिलजुल कर कार्य करेगा। वही यही एक ऐसी पार्टी है जो जात-पात धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर हर एक गरीब किसान तबके के लोगों की समस्याओं के साथ खड़ा रहने के लिए तत्पर है।