कटिहार में विद्यालय का छत तोड़ने के दौरान हुआ हादसा, दो मजदूर की हुई मौत!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: घटना आजमनगर थाना क्षेत्र के झौआ स्थित प्राथमिक विद्यालय पीरगंज का मामला। बताया जा रहा है कि विद्यालय काफी जर्जर हो चुकी थी। जिसे तोड़कर फिर से उसी जगह विद्यालय का निर्माण करना था। विद्यालय के छत को तोड़ने के लिए तीन मजदूर को लगाया गया था। मजदूरों के द्वारा विद्यालय का छत तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान विद्यालय का छत कमजोर रहने के कारण वह टूट कर नीचे गिर पड़ा। छत के मलवे में दो मजदूर दब गए। जिसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। जहां ग्रामीणों के द्वारा मलवा को हटाया गया। मलवा के नीचे दबे दोनों मजदूर को निकाला गया। लेकिन तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगेकी करवाई में जुट गई।