उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 पुलिसकर्मी सम्मानित!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: पुलिस सप्ताह के मौके पर उत्कृष्ट कार्य कर पुलिस की छवि सुधारने वाले पुलिस अधिकारियों, जवानों और चौकीदार को कटिहार एसपी ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिले के 16 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। एसपी जीतेन्द्र कुमार ने इस मौके पर कहा कि होनहार पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मर्डर, लूट, डकैती, अपहरण, फिरौती सहित कई बड़े अपराधों का खुलासा किया, इससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। सभी अपराधों के खुलासों में मुख्य भूमिका निभाने वाली साइबर सैल की टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसपी जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि जिले में जनता के बीच पुलिस की छवि सुधारने और अपराधों पर लगाम कसने में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मेहनत कर लगाम लगाया है। इससे पुलिस के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है। ऐसे पुलिस अधिकारियों और जवानों को समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। इसके लिए गंभीर अपराधों का आंकलन करते हुए जिले के 16 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। अन्य पुलिसकर्मीयो को पूर्णिया रेंज के डीआईजी द्वारा किया जायेगा।