चाकू मार कर महिला की हत्या! खेत से मिला शव!
सारण (बिहार): जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र से सारण पुलिस ने एक महिला का शव प्राप्त किया है। सारण पुलिस ने बताया कि भेल्दी थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थानान्तर्गत रज्जुपुर टोला आलू के एक खेत में एक अज्ञात महिला का शव है। उक्त सूचना पर भेल्दी थाना पुलिस दल द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर जाँच किया गया। जाँच के क्रम में पाया गया कि मृतिका की हत्या चाकू मार कर की गयी है। उक्त मृतिका की पहचान थानाक्षेत्र के रज्जुपूर निवासी सोमनाथ सिंह की पुत्री जूली कुमारी के रूप में हुई है। इस संबंध में FIR दर्ज करने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।