सेविकाओं ने दिवार लेखन व रंगोली उकेर कर किया मतदाओं को जागरूक!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा में आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 को सफल संचालन के लिए निर्वाचन कार्य की महत्ता एवं निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को ससमय संपादनार्थ जिला स्तर पर विभिन्न कोषांगों सहित जिला स्वीप प्रबंध कोषांग का भी गठन किया गया है। जहां स्वीप कोषांग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान के तहत हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के संबंधित आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जहां शुक्रवार को सेविकाओं ने हाथों में मेहदी से श्लोगन उकेर कर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी उषा सिंह ने बताया कि अगामी 27 फरवरी को आइसीडीएस भवन के समीप पौधरोपण, 28 फरवरी को जागरुकता रैली व 29 फरवरी को संवाद कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। बता दें कि बीते कल यानी गुरुवार को सेविकाओं ने दिवार लेखन व रंगोली उकेर कर मतदाओं को जागरूक किया।