बिहार: छपरा में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद!
मूर्ति विसर्जन में हुए झड़प के बाद लिया गया फैसला!

मिली जानकारी के अनुसार छपरा के भगवान बाज़ार थाना क्षेत्र के नई बाज़ार इलाक़े में विसर्जन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई हैं जिसमे हुए पथराव में आधा दर्जन लोग घायल भी बताए जा रहे है। घटना के बाद इलाक़े में एसपी के नेतृत्व में पुलिस कैम्प कर रही है।
बताया जाता है कि माँ दुर्गा का जुलूस निकल रहा था, जिसके बाद एक पक्ष द्वारा पत्थरबाज़ी किया गया। पुलिस ने बताया कि जिले के भगवान बाजार में स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया हैं। छपरा पुलिस अधीक्षक ने मोर्चा संभाल लिया है। इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
इस दौरान एसपी ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और अफवाहों से बचने की बात कही। एसपी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सामाजिक तत्वों की पहचान कर कांड दर्ज कर कार्रवाई भी की जा रही है।घटनास्थल पर पर्याप्त बल और दंडाधिकारी कैंप कर रहे हैं।