सिग्रीवाल ने किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के दाऊदपुर पंचायत के स्वास्थ्य विभाग के निकट महाराणा प्रताप के मूर्ति का महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा फीता काट कर व विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया। इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवनी व कृत्य से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कल के हुए पुलीसिया कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बिहार सरकार मुझे किसी भी समय जान मारवा सकती है।
वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सभी समुदाय के लोगों को एक साथ लेकर चलते थे। वहीं छपरा के पूर्व विधायक सह महाराजगंज के पूर्व राजद उम्मीदवार, सीवान जिला के भाजपा के पूर्व एम एल सी प्रत्याशी मनोज सिंह, जितेंद्र स्वामी, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, पूर्व प्रिंसिपल ओमप्रकाश सिंह, भवानी मुन्ना, पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह, आयकर आयुक्त अजय सिंह ने भी सभा को सम्बोधित किया।
इस दौरान दूर दराज से आए गणमान्य लोगों ने एक लाख से भी अधिक रूपये का चंदा दिया। बताया जाता हैं कि एक साल में महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा बन कर तैयार कर दिया जाएगा। महाराणा प्रताप फाउंडेशन के तरफ़ से सैकड़ों लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं उक्त मंच का संचालन शिक्षक प्रकाश सिंह ने किया।व्यवस्थापक के रूप में गुड्डू सिंह सिंह व पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष चुनु सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
उक्त मौके पर अनिल सिंह, चन्द्रदेव सिंह, कौरु धौरु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उदय नारायण सिंह, मुखिया अभिषेक सिंह व लेजुआर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धुप देव गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।