ताजपुर स्टेट बैंक में ग्राहकों ने लगाया अनियमितता का आरोप!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के ताजपुर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में भारी अनियमिता का आरोप उपभोक्ताओं ने लगाया है। गोबरही पंचायत के मुरारी सिंह ने शाखा प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दो वर्ष पूर्व में एक पेंशन के लिए कागज़ दिया गया है, लेकिन शाखा प्रबंधक द्वारा आज तक पेंशन का कार्य नहीं किया गया। बार बार बैंक में सिर्फ बुलाया जाता है, लेकिन कार्य नहीं किया जाता है।
वहीं डुमरी पंचायत के मार्कंडेय ओझा ने बताया कि कभी लिंक फेल एवं कभी स्टांप के कमी को बता कर कार्य नहीं किया जाता है। वहीं एक और ग्राहक मधु देवी अपने पिता लक्ष्मण सिंह के श्राद्ध कर्म में अपने ससुराल से मायके आई थी। उन्होंने बताया कि पूर्व से भारतीय स्टेट बैंक ताजपुर में खाता था। किसी कारणवश बैंक के खाता को बंद कर दिया गया है। उस खाते में नौ हजार से अधिक की राशि उनके एकाउंट में थी। तीन दिनों से बैंक में दौड़ाया जा रहा है। उनकी राशि भी नही लौटाई जा रही है। उन्होंने बैक के आरएम से शाखा प्रबंधक एवं एकाउंटेंट पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
वही जब स्टेट बैंक के प्रबंधक के मौजूद नही रहने से उनका वक्तव्य नही लिया जा सका। फिलहाल मामला क्या है और क्यों दिक्कते आ रही है एक जांच का विषय है। उक्त मौके पर दर्जनों अन्य ग्राहक भी मौजूद थे।