आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन अब पकड़ने लगा जोर!
3 अगस्त को आशा कार्यकर्ताओं द्वारा पटना में होगा मुख्यमंत्री का घेराव!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंहः मांझी स्वास्थ्य केन्द्र पर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा नौ सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। पर अब यह और भी अधिक उग्र प्रदर्शन का रूप लेता नजर आ रहा है। आज बुधवार को अपने धरना में प्रदर्शनकारिओं ने बताया कि जब तक उनकी सभी मांगे बिहार सरकार द्वारा नही मान ली जाती है तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एक हजार में दम नहीं है। अब इस मानदेय राशि को बढ़ाकर इक्कीस हजार करना होगा। वहीं वैक्सीन कुरियर संघ के नेताओं ने कहा कि कल 3 अगस्त को पूरे बिहार से हजारों की संख्या में आशा कार्यकर्ताओं एवं वैक्सीन कुरियर संघ के नेता पटना के लिए प्रस्थान करेंगे तथा मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुर्दाबाद के भी नारे लगे।
उक्त मौके पर उषा देवी, पूनम देवी, सविता विश्वास, मनी देवी, प्रहलाद कुमार यादव, छटु यादव व सुशील सिंह सहित सैकड़ों आशा कार्यकर्ता एवं वैक्सीन कुरियर कर्मक मौजूद थे।