सबदरा में बनदेवी महोत्सव की तैयारी जोरों पर।
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी प्रखण्ड के मरहा पंचायत अंतर्गत सबदरा गाँव मे 27 अगस्त को होने वाले बनदेवी महोत्सव की तैयारिया जोरों पर चल रही है। जदयू आदिवासी प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों से तीन हजार महिलाओ एवं पुरुष उक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यकम में मुख्य अतिथि बिहार राज्य अनुसूचित जन जति आयोग के चेयरमैन संतोष कुमार सुमन, जदयू आदिवासी प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार गोंड़, अनुसूचित जन जति सलाहाकार प्रमोद कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे।
श्री कुमार ने बताया कि बनदेवी महोत्सव की तैयारिया पूर्ण हो गई है। जबकि पूजा की तैयारियों को लेकर सैकड़ो सदस्य रात दिन एक किए हुए है। मौके पर बिनोद कुमार साह, मरहा पंचायत के मुखिया मुन्ना साह, पूर्व मुखिया परमहंस साह गोंड़, सरपंच शिव पुकार साह, पूर्व मुखिया शिव प्रसाद साह, तपेश्वर साह, मुसाफिर साह, सुरेंदर साह, दरोगा साह, मनोज साह, प्रमोद कुमार साह, बीरेश साह, तारकेश्वर साह सहित दर्जनों लोग भी मौजूद थे।